Uncategorized

रक्षा बंधन कब है ? 30 अगस्त 2023 को या 31 अगस्त 2023 को ?

रक्षा बंधन जब भी आता है उसकी दिनांक को लेकर मतभेद देखने को मिलता है। इस बार भी ऐसा ही है। रक्षा बंधन कब मनाया जाता है ? रक्षा बंधन प्रत्येक वर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होकर 31 अगस्त 2023 सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। दूसरे ढंग से कहे तो पूर्णिमा तिथि दो दिन है। रक्षा बंधन मे राखी बाँधने का समय :- शास्त्र के अनुसार राखी भद्रा रहित अपराहन व्यापनी पूर्णिमा के समय बांधी  जानी चाहिये।  यदि पूर्णिमा दो दिन तक व्याप्त हो और पहले दिन भद्रा हो तथा दूसरे दिन उदयकालिक पूर्णिमा तिथि त्रिमुहूर्त व्यापनी हो तब दूसरे दिन की उदयकालिक पूर्णिमा मे अपराहन काल मे राखी बांधी  जानी चाहिये।  पूर्णिमा अपराहन काल से पहले भी यदि समाप्त हो गई हो तब भी उस दूसरे दिन साकल्यापादित पूर्णिमा का अस्तित्व रहता है। परन्तु यदि दूसरे दिन पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यापनी ना हो तो पहले दिन भद्रा काल समाप्त होने के बाद राखी बांधी  जानी चाहिए। 31 अगस्त 2023 को पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यापनी नही है इस कारण राखी 31 अगस्त को नही  बल्कि 30 अगस्त 2023 को भद्रा रहित काल मे जब पूर्णिमा भी व्याप्त हो तब बांधी जानी चाहिए। 30 अगस्त 2023 को पूर्णिमा सुबह 10 बजकर 59 मिनट से शुरू होते ही भद्रा लग जायेगी। भद्रा 30 अगस्त की रात्रि को 9 बजकर 2 मिनट पर समाप्त होगी और पूर्णिमा तिथि 31 अगस्त 2023 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। भद्रा रहित पूर्णिमा 30 अगस्त की रात्रि को 9 बजकर 3 मिनट से 31 अगस्त 2023 को सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी और इसी समय सीमा मे रक्षा बंधन किया जाना चाहिए।     जय प्रकाश ज्योतिषशास्त्राचार्य एवं वास्तुशास्त्राचार्य पायरा वास्तु एक्सपर्ट एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट Director (Energy Vaastu) Team Head (Learn and Cure) www.learnandcure.com

रक्षा बंधन कब है ? 30 अगस्त 2023 को या 31 अगस्त 2023 को ? Read More »

HEALTH SOLUTIONS FOR BIRTH NO.2

Health issues and solutions for person born on 02nd, 11th, 20th and 29th of any month : जो लोग किसी भी महीने की 2 तारीख, 11 तारीख, 20 तारीख या 29 तारीख को पैदा होते हैं उन लोगों को किन रोगों के होने की सम्भावना अधिक है। कौन सी एक्सरसाइज और योगासन इनके लिए अच्छे रहते हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए उत्तम खाद्य पदार्थ कौन से हैं। यह सारी जानकारी इस पोस्ट मे आपको मिलेगी। Birth Number 2 and diseases :- जो लोग किसी भी महीने की 2 तारीख, 11 तारीख, 20 तारीख या 29 तारीख को पैदा होते हैं उनको नीचे दिये गये रोगों के होने की सम्भावना अधिक है। त्वचा रोग, अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करने से बीमार पड़ जाते हैं। नर्वस सिस्टम से सम्बंधित रोग। हड्डियों और जोड़ो मे दर्द, विशेषकर घुटनो से सम्बंधित समस्यायें तथा छाती और फेफड़ो से सम्बंधित रोग होने की सम्भावनायें होती हैं । Birth Number 2 and exercises :- अब हम बात करते हैं कि कौन सी एक्सरसाइज और योगासन इनके लिए अच्छे रहते हैं तो शीर्षासन, धनुर्रासन, सूर्य नमस्कार और शवासन इनके लिए अच्छे आसन हैं। Healthy food for Birth Number 2 :- अब हम इस बात पर आते हैं कि कौन से खाद्य पदार्थ हैं जो इनके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहते हैं। सेब, अनानास, अनार, अंगूर, अंजीर, बेर, बादाम, चुकुन्दर, चेरी, जैतून, केसर, लौंग, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी और शहतूत वो खाद्य पदार्थ हैं जो इनके स्वास्थ्य के लिये उत्तम रहते हैं। जय प्रकाश ज्योतिषशास्त्राचार्य एवं वास्तुशास्त्राचार्य पायरा वास्तु एक्सपर्ट एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट Director (Energy Vaastu) Team Head (Learn and Cure)

HEALTH SOLUTIONS FOR BIRTH NO.2 Read More »

HEALTH SOLUTIONS FOR BIRTH NO.1 : JANMANK 1 AUR SWASTHYA

Health issues and solutions for person born on 01st, 10th, 19th and 28th of any month : जो लोग किसी भी महीने की 1 तारीख, 10 तारीख, 19 तारीख या 28 तारीख को पैदा होते हैं उन लोगों को किन रोगों के होने की सम्भावना अधिक है। कौन सी एक्सरसाइज और योगासन इनके लिए अच्छे रहते हैं और उनके स्वास्थ्य के लिए उत्तम खाद्य पदार्थ कौन से हैं। यह सारी जानकारी इस पोस्ट मे आपको मिलेगी। Birth Number 1 and diseases :- जो लोग किसी भी महीने की 1 तारीख, 10 तारीख, 19 तारीख या 28 तारीख को पैदा होते हैं उनको नीचे दिये गये रोगों के होने की सम्भावना अधिक है। सिर दर्द, माइग्रेन, ब्लड प्रेशर, हृदय की धड़कने तेज हो जाना, आँख और आँख से सम्बंधित समस्यायें, खून और खून के सर्कुलेशन से रिलेटेड समस्यायें इसके अलावा हार्ट और हार्ट से रिलेटेड समस्यायें। Birth Number 1 and exercises :- अब हम बात करते हैं कि कौन सी एक्सरसाइज और योगासन इनके लिए अच्छे रहते हैं तो प्राणायाम, अनुलोम विलोम, मैडिटेशन और सूर्य नमस्कार इनके लिए अच्छे आसन हैं। अगर हार्ट से रिलेटेड कोई डिजीज है तो सूर्य नमस्कार आसन न करे बाकी के आसन आप कर सकते हैं। Healthy food for Birth Number 1 :- अब हम इस बात पर आते हैं कि कौन से खाद्य पदार्थ हैं जो इनके स्वास्थ्य के लिए उत्तम रहते हैं। केसर, खजूर, किशमिश, लौंग, सोंठ, अदरक, शहद, नीम्बू, संतरा, जौ, जौ की रोटी और जौ का पानी वो खाद्य पदार्थ हैं जो इनके स्वास्थ्य के लिये उत्तम रहते हैं। जय प्रकाश ज्योतिषशास्त्राचार्य एवं वास्तुशास्त्राचार्य पायरा वास्तु एक्सपर्ट एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट Director (Energy Vaastu) Team Head (Learn and Cure)

HEALTH SOLUTIONS FOR BIRTH NO.1 : JANMANK 1 AUR SWASTHYA Read More »

About us

Learn and Cure एक Digital Platform है जहां पर Astrology, Numerology, Vaastu Shastra, Health, Medical, Yoga, Diet Plan आदि के बारे में ऐसी सूचना प्रदान की जाती है जिनके द्वारा जीवन को बेहतर बना सकते हैं|

Links

Contact Us

Astrology Links

Health

Festivals

Numerology

Vaastu Shastra

Kavach/Stotra/Pooja

Courses

Design and Developed by Adxventure