learn andcure

ASTROLOGY TIPS FOR TRANSFER OR CHANGE OF COMPANY : कंपनी बदलने के लिए या ट्रांसफर के लिए ज्योतिष के उपाय

क्या आप अपनी वर्तमान कंपनी मे परेशान है या आपको ट्रांसफर की आवश्यकता है तो फिर ये लेख आपके लिए है जानिए कंपनी बदलने के लिए या ट्रांसफर के लिए ज्योतिष के उपाय जब से tips for professional life post की थी तभी से एक सवाल बार बार मुझसे पूछा जा रहा था की कंपनी बदलने के लिए या ट्रांसफर के लिए भी ज्योतिष के उपाय बतायें।  इस सवाल के पीछे अलग अलग कारण है जैसे कंपनी की आर्थिक हालत खराब होना, कार्यस्थल पर अच्छा माहौल ना होना, अपने उच्च अधिकारियों से सहयोग ना मिलना, प्रमोशन समय पर ना हो पाना, आगे बहुत अच्छा भविष्य वर्तमान कंपनी मे ना दिखना आदि आदि। चलिए आज जानते हैं की ज्योतिष मे इसके लिए क्या उपाय है। कंपनी बदलने या ट्रांसफर के लिए ज्योतिष के उपाय :- ⇨           सूर्योदय से एक घंटे के भीतर सूर्य को ताम्बे के लोटे में जल भर कर उसमे लाल मिर्च के 21 बीज डालकर तीन धार मे अर्पित करें। जल अर्पित करते हुए ॐ घृणिः सूर्याय नमः का    जाप करते रहें। जल अर्पित करने के बाद सूर्य देव से कंपनी बदलने या ट्रांसफर के लिए दोनो मे से जो भी इच्छा है पूर्ण करने की प्रार्धना करें। ⇨         पूजाघर मे देसी घी का दीपक जला कर आदित्य हृदय स्तोत्र का नित्य पाठ करें। पाठ करने के बाद सूर्य देव से कंपनी बदलने या ट्रांसफर के लिए दोनो मे से जो भी इच्छा है पूर्ण करने की प्रार्धना करें। इसको शुक्ल पक्ष के रविवार से शुरू करें। परेशानी ज्यादा हो तो किसी भी योग्य ज्योतिषी को जन्मकुण्डली दिखा कर उपाय करें ताकि कुंडली मे ग्रहों की स्थिति, महादशा, अन्तर्दशा, प्रत्यंतर दशा और ग्रहों के गोचर के अनुसार भी उपाय हो सकें। जय प्रकाश ज्योतिषशास्त्राचार्य एवं वास्तुशास्त्राचार्य पायरा वास्तु एक्सपर्ट एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट Director (Energy Vaastu) Team Head (Learn and Cure) www.learnandcure.com  

ASTROLOGY TIPS FOR TRANSFER OR CHANGE OF COMPANY : कंपनी बदलने के लिए या ट्रांसफर के लिए ज्योतिष के उपाय Read More »

Maan Samman Prapti ke upay : मान सम्मान प्राप्ति के आसान उपाय

दुःख तब होता है जब प्रयास करने के बाद भी अपनी आलोचनाएं सुननी पड़ती हैं। Prasidhi pane ke upay, maan samman prapti ke upay इस लेख मे दिए गए हैं। मानव स्वभाव ही ऐसा है की केवल धन और पद से संतुष्ट नहीं होता, मशहूर होने की चाह भी उसके मन के कोने मे सदैव से रही है। सबसे ज्यादा दुःख व्यक्ति को तब होता है जब तमाम प्रयास करने के बाद भी तारीफ की जगह अपनी आलोचनाएं सुननी पड़ती हैं। ऐसा कईं बार होता है कि करता कोई और है और यश कोई और ले जाता है। अब सवाल ये है की मान सम्मान पाने के लिए क्या करें। मै नीचे पांच आसान उपाय दे रहा हूँ जिनसे आप अपना सम्मान नौकरी स्थल पर, परिवार मे और समाज मे बढ़ा सकते हैं। Maan Samman Prapti ke upay : मान सम्मान प्राप्ति के आसान उपाय :- ⇨ रोज सूर्य को सुबह तांबे के लोटे मे जल भरकर और उसमे रोली डाल कर अर्पित करें। जल चढ़ाते हुए “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करते रहें। ⇨ रोज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। ⇨ प्रत्येक रविवार को एक पाव गुड़ का दान करे। ⇨ रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें। ⇨ रोज पक्षियों के खाने के लिए एक मुट्ठी चावल डालें। इन आसान उपायों को करके आप अपने सम्मान को बढ़ा सकते हैं।  अपने कर्म भी प्रशंसा योग्य रखें और सभी को सम्मान प्रदान करें क्यूंकि आप जो देंगे वही लौटकर आयेगा यह कुदरत का नियम है। समस्या अधिक होने पर अपनी जन्मकुण्डली किसी योग्य ज्योतिषी को दिखायें ताकि आपकी कुंडली के योगों तथा ग्रह दशाओं के आधार पर भी उपाय हो सकें। जय प्रकाश ज्योतिषशास्त्राचार्य एवं वास्तुशास्त्राचार्य पायरा वास्तु एक्सपर्ट एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट Director (Energy Vaastu) Team Head (Learn and Cure) www.learnandcure.com

Maan Samman Prapti ke upay : मान सम्मान प्राप्ति के आसान उपाय Read More »

NORTH DIRECTION AND PAINTING : NORTH DISHA REMEDIES THROUGH PAINTING : PAINTINGS AS PER VASTU SHASTRA

Vastu Paintings : Paintings according to Vastu Shastra : उत्तर दिशा के वास्तु  दोषों को दूर करें मात्र एक painting से। अगर आप painting को वास्तु शास्त्र के दिशा निर्देशों के अनुसार उनकी निर्धारित जगह पर लगाएं तो आप कई वास्तु दोषों का बिना तोड़ फोड़ के निवारण कर सकते हैं। आपके घर या ऑफिस मे अगर उत्तर दिशा मे कोई भी वास्तु दोष है तो उसे हम एक पेंटिंग की मदद से कैसे दूर कर सकते हैं। आज हम आपको इस लेख मे बतायेंगे। वास्तु मे उत्तर दिशा का महत्त्व :- पहले हमे ये समझना है कि उत्तर दिशा वास्तु मे किन चीजों से सम्बंधित है। उत्तर दिशा जल तत्त्व की दिशा है। उत्तर दिशा नव ग्रहों मे बुध ग्रह से सम्बंधित है और देवताओं मे कुबेर देवता इसके स्वामी है। उत्तर दिशा दक्षिण और पश्चिम दिशा के मुकाबले हल्की होनी चाहिए और उत्तर दिशा क्यूँकि जल तत्त्व की दिशा है तो इसमे अग्नि तत्त्व से सम्बंधित कार्य नही होना चाहिए। अब समझ लें कि उत्तर दिशा दूषित कैसे होती है या उत्तर दिशा मे वास्तु दोष कैसे होते हैं। उत्तर दिशा के 2 प्रमुख वास्तु दोष :- यदि उत्तर दिशा मे किचन है तो ये वास्तु दोष है। उत्तर दिशा दक्षिण पश्चिम दिशा से यदि भारी है तो ये भी वास्तु दोष है। उत्तर दिशा finance से सम्बंधित दिशा है। उत्तर दिशा मे वास्तु दोष होने पर हमारा finance का flow disturb हो जाएगा और हम सब जानते हैं कि जीवन मे finance बहुत important है और यदि फाइनेंस का flow disturb हो जाएगा तो सभी तरह की परेशानियां हमे उठानी पड़ेगी। उत्तर दिशा के वास्तु दोष दूर करें पेंटिंग से  :- उत्तर दिशा के वास्तु दोष दूर करने के लिए एक पेंटिंग उत्तर दिशा वाले कमरे की उत्तर दिशा वाली दीवार पर लगायें। पेंटिंग मे बहती हुई नदी हो लेकिन कोई पेड़ या पर्वत नही होना चाहिये। यह आसान सा उपाय आपकी आर्थिक स्थिति सुधारने और उत्तर दिशा के वास्तु दोष दूर करने के लिये बहुत ही कारगर होगा और किसी तोड़फोड़ की भी जरूरत नही पड़ेगी। जय प्रकाश ज्योतिषशास्त्राचार्य एवं वास्तुशास्त्राचार्य पायरा वास्तु एक्सपर्ट एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट Director (Energy Vaastu) Team Head (Learn and Cure) www.learnandcure.com

NORTH DIRECTION AND PAINTING : NORTH DISHA REMEDIES THROUGH PAINTING : PAINTINGS AS PER VASTU SHASTRA Read More »

Simple Tips to increase Business : व्यापार बढोत्तरी के सरल उपाय :

व्यापार मे असफल होने का खतरा हमेशा ही रहता है। इस लेख मे हम आपको तीन ऐसे सरल उपाय बतायेंगे जिनसे व्यापारी वर्ग व्यापार मे लाभ अर्जित कर सकता है….. सभी लोग नौकरी ना ही कर सकते हैं और ना ही करना चाहते हैं। कुछ लोग व्यापार मे रुझान होने के कारण और बहुत से लोग नौकरी नही मिल पाने के कारण व्यापार शुरू करते हैं। व्यापार मे असफल होने का और लाभ ना होने का जोखिम हमेशा ही रहता है। ज्योतिष शास्त्र मे  कुछ चमत्कारिक वस्तुओं का प्रयोग बताया गया है जिनकी सहायता से आप व्यापार मे धन का आगमन बढ़ा सकते हैं। यदि आप व्यापार मे लाभ कमाना चाहते हैं तो इन 3 सरल उपायों को भी आजमायें। Tips to increase business : व्यापार मे लाभ के सरल उपाय : 1)        सुपारी :- सुपारी का प्रयोग पूजा मे किया जाता है। अगर सुपारी को अभिमंत्रित करके तिजोरी मे रख लिया जाए तो आर्थिक उन्नति होती है। 2)        काली हल्दी :- व्यापार की बढ़ोत्तरी के लिए और गल्ले मे पैसे का आगमन बढ़ाने के लिए काली हल्दी, बादाम और सुपारी को अभिमंत्रित करें और इनकी एक साथ एक पुड़िया बना लें और उसको गल्ले मे रख लें। धन का आगमन बढ़ने लगेगा। 3)        एकांक्षी नारियल :- एकांक्षी नारियल को अभिमंत्रित करके पूजा घर मे रखने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है। इन वस्तुओं को अभिमंत्रित किसी कर्मकाण्डी ब्राह्मण से करायें और उसके बाद ही इनका प्रयोग करें अवश्य लाभ होगा। जय प्रकाश ज्योतिषशास्त्राचार्य एवं वास्तुशास्त्राचार्य पायरा वास्तु एक्सपर्ट एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट Director (Energy Vaastu) Team Head (Learn and Cure) www.learnandcure.com

Simple Tips to increase Business : व्यापार बढोत्तरी के सरल उपाय : Read More »

Simple Vaastu Tips for happy life : सुखी जीवन के लिए वास्तु के सरल उपाय:

वास्तु शास्त्र मे घर की ऊर्जा को संतुलित बनाने के लिए कुछ सरल नियम दिये गये हैं उनका पालन करने पर जीवन को काफी बेहतर बनाया जा सकता है। प्रस्तुत हैं इस लेख मे ऐसे ही कुछ सरल नियम….. वास्तु शास्त्र के अनुसार हम जहाँ भी वास करते हैं चाहे वह घर हो अथवा हमारा कार्यस्थल हो वहां पर ऊर्जा का प्रवाह होता है। यह प्रवाह बहुत सी चीजों पर निर्भर है जैसे किस दिशा मे क्या निर्माण किया गया है? अग्नि, जल, वायु और प्रकाश की व्यवस्था किस क्षेत्र मे और किस प्रकार से की गयी है, किन रंगो का इस्तेमाल किस दिशा मे हुआ है आदि। ऊर्जा यदि सकारात्मक होती है तो आपको लाभ होता है और यदि ऊर्जा बाधित होती है तो आपको नुकसान उठाना पड़ता है। घर की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कुछ सरल नियम अपना कर आप जीवन को काफी बेहतर कर सकते हैं । प्रस्तुत हैं ऐसे ही कुछ सरल नियम :- Simple Vaastu Tips for happy life : वास्तु के सरल नियम : घर के मुख्य दरवाजे पर भगवान गणेश जी की दो प्रतिमायें (एक अंदर और एक बाहर) इस प्रकार लगवायें की उनकी पीठ से पीठ की ऊंचाई बराबर हो और एक का मुख बाहर की ओर और एक प्रतिमा का मुख अंदर की ओर रहे। श्री यंत्र को अभिमंत्रित करके तिजोरी मे रख लिया जाए तो आर्थिक उन्नति होती है। यदि घर के ईशान कोण मे मंदिर नही है तो घर की छत पर ईशान कोण मे पांच तुलसी के पौधे लगायें और तुलसी जी की सेवा और धूप दीप किया करें। दक्षिण और पश्चिम दिशा मे कोई दर्पण न लगायें सारे दर्पण पूर्व या उत्तर दिशा की ओर लगायें । जल का कोई स्रोत उत्तर दिशा मे नही हो तो उत्तर दिशा मे बहते हुए जल की पेंटिंग लगायें परन्तु यह ध्यान रखें की उसमे कोई पर्वत, पत्थर या बड़े पेड़ नही हों। ईशान कोण सर्वाधिक महत्वपूर्ण कोण है इसमे शौचालय, रसोईघर, स्टोर या सीढ़ी का निर्माण भूलकर भी नही करें। समस्या अधिक होने पर किसी वास्तु शास्त्री से वास्तु विजिट करा कर परामर्श लें। जय प्रकाश ज्योतिषशास्त्राचार्य एवं वास्तुशास्त्राचार्य पायरा वास्तु एक्सपर्ट एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट Director (Energy Vaastu) Team Head (Learn and Cure)

Simple Vaastu Tips for happy life : सुखी जीवन के लिए वास्तु के सरल उपाय: Read More »

Totka for money : Astrology tip for money : धन प्राप्ति का टोटका

जीवन की गाड़ी को सुगमता से चलाने के लिए धन की आवश्यकता सभी को होती है। इस लेख मे हम बता रहे हैं आपको एक ऐसा टोटका जो आपकी धन प्राप्ति मे सहायक हो सकता है… धन एक छोटा सा शब्द है लेकिन पूरे जीवन पर इसका प्रभाव बहुत बड़ा है। आज के कलयुग की तो कड़वी सच्चाई यह है कि धन वो धुरी बन चुका है जिसके इर्द गिर्द सारे रिश्ते घूमने लगे हैं। सब से पहले तो यह समझ लें कि मेहनत का कोई दूसरा विकल्प नही है। मेहनत करने के बाद भी कईं बार हम परिणाम प्राप्त करने मे असफल रहते हैं, ऐसे मे ज्योतिषीय उपाय या टोटके मददगार साबित हो सकते हैं। ऐसा ही एक टोटका नीचे दिया जा रहा है :- धन प्राप्ति का टोटका :- शनिवार के दिन पीपल का एक ऐसा पत्ता लेकर आयें जो खण्डित अवस्था मे नही हो। इसको गंगाजल से धोकर धूप अगरबत्ती दिखायें। 108 बार ‘ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करें फिर 3 बार इस पत्ते पर फूँक मारें। अब इस पत्ते को अपने कैश बॉक्स मे रख दें। अगले शनिवार को एक नया पीपल का पत्ता लेकर फिर यही क्रिया दोहरायें और उसको रखने के बाद पुराना पत्ता भगवान लक्ष्मी नारायण जी के चरणो मे किसी भी मंदिर मे रख आयें। यदि ऐसा संभव नही है तो किसी नदी मे विसर्जित कर दें। जल्दी ही आपको लाभ दिखाई देने लगेगा। जय प्रकाश ज्योतिषशास्त्राचार्य एवं वास्तुशास्त्राचार्य पायरा वास्तु एक्सपर्ट एवं साइंटिफिक वास्तु एक्सपर्ट Director (Energy Vaastu) Team Head (Learn and Cure)

Totka for money : Astrology tip for money : धन प्राप्ति का टोटका Read More »

About us

Learn and Cure एक Digital Platform है जहां पर Astrology, Numerology, Vaastu Shastra, Health, Medical, Yoga, Diet Plan आदि के बारे में ऐसी सूचना प्रदान की जाती है जिनके द्वारा जीवन को बेहतर बना सकते हैं|

Links

Contact Us

Astrology Links

Health

Festivals

Numerology

Vaastu Shastra

Kavach/Stotra/Pooja

Courses

Design and Developed by Adxventure